महाशिवरात्रि आज, शिव मंदिर सज-धज कर तैयार

समिति के सदस्य मंदिर प्रांगण में करेंगे निगरानी

बोआरीजोर प्रखंड के लौहंडिया बाजार शिव मंदिर, ललमटिया शिव मंदिर, श्रीपुर बाजार शिव मंदिर, बोआरीजोर शिव मंदिर एवं राजाभीठा शिव मंदिर महाशिवरात्रि को लेकर सज-धजकर तैयार हो गया है. पूजा समिति के सदस्य सुजीत कुमार साह ने बताया कि मंदिर की सजावट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. भव्य पंडाल बनाकर मंदिर को सजाया जा रहा है और महाशिवरात्रि के दिन मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना करने आने वाले श्रद्धालु को किसी तरह का परेशानी नहीं हो, इसके लिए समिति के सदस्य मंदिर प्रांगण में निगरानी करेंगे. भगवान शिव के भूत-पिशाच की टोली द्वारा भव्य बारात निकाली जाएगी. गुरुवार को मंदिर प्रांगण में महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. शिवरात्रि के पर्व को लेकर गांव को लाइटिंग से सजायी जा रही है. भगवान शिव एवं माता-पार्वती का शुभ विवाह धूमधाम से मनाने की पूरी तैयारी लगभग कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >