भाजपा विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में जुड़े लोग

झारखंड में गठबंधन सरकार सत्ता स्वार्थ में जनता के हितों के खिलाफ कर रही है कार्य

भारतीय जनता पार्टी की ओर से गोड्डा विधानसभा के बसंतराय प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाया गया. अभियान की शुरूआत स्वयं विधायक अमित मंडल ने किया. प्रखंड के जगतपुर गांव के सैकड़ों लोगों को श्री मंडल ने भाजपा की सदस्यता दिलायी. श्री मंडल ने कहा कि विकास के कार्यों में सहभागिता रखनी है, तो भाजपा के पक्ष में मतदान करें. लोकसभा चुनाव में क्षेत्र के खासकर यादव समाज के लोगों ने खुलकर भाजपा को मदद किया. उसी तरह से विधानसभा चुनाव के दौरान मुस्लिम समाज के लाेग भारतीय जनता पार्टी का साथ दें. श्री मंडल ने कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार सत्ता स्वार्थ में जनता के हितों के खिलाफ कार्य कर रही है. ऐसे दल कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान, भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. इस वजह से लोग भाजपा की ओर देख रहे हैं. भाजपा गरीबों, शोषितों, वंचितों को हक एवं अधिकार दिलाने का काम करती है. श्री मंडल ने कहा कि क्षेत्र कभी राजद का गढ़ के रूप माना जाता था, मगर आज उनके साथ आने से गढ़ टूटने लगा है. भाजपा में शामिल होने वालों में महानंद यादव, सिंटू यादव, संजय यादव, शंकर यादव, विजय यादव, विलास यादव आदि के नाम शामिल हैं. इस दौरान भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सोनू सिंह, बॉबी, प्रमोद झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >