महागामा प्रखंड क्षेत्र के नयानगर पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बुधवार को बच्चों को लोकतंत्र का अनोखा पाठ पढ़ाया गया. विद्यालय में बाल संसद का गठन किया गया, जिसमें छात्रों ने पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का चुनाव किया. विद्यालय परिसर में चुनाव जैसा माहौल देखने को मिला. मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए पीठासीन पदाधिकारी और मतदान अभिकर्ता नियुक्त किये गये. बच्चों को मतदान की बारीकियां समझाने के लिए बैलेट पेपर और ईवीएम के तर्ज पर वोटिंग करायी गयी. छात्र-छात्राएं कतार में लगकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान में शामिल हुए. शिक्षकों ने बच्चों को मतदान के अधिकार और महत्व की जानकारी दी और स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया. बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
नयानगर स्कूल में ‘बाल संसद’ का गठन, बच्चों ने मतदान कर चुनी अपनी सरकार

नयानगर स्कूल में ‘बाल संसद’ का गठन, बच्चों ने मतदान कर चुनी अपनी सरकार
Copied link
नयानगर पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बाल संसद का आयोजन