पर्यावरण संरक्षण संदेश से बच्चों ने रोशन किया मंच

डीएवी स्कूल ऊर्जानगर में राजमहल परियोजना ईसीएल के तहत विश्व पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के पूर्व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। विषय “इंसफायर नेचर फॉर क्लाइमेट, फॉर फ्यूचर ” था, जिसमें छात्रों ने जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर रचनात्मक चित्र बनाए। कार्यक्रम का संचालन राजमहल खनन समूह के अधिकारियों ने किया। प्राचार्य एस.के. श्रीवास्तव ने आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाती हैं।

प्रतिनिधि, महागामा डीएवी स्कूल ऊर्जानगर में राजमहल परियोजना ईसीएल के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण जागरुकता सप्ताह की पूर्व संध्या पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई. इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का विषय इंस्पायर नेचर फॉर क्लाइमेट, फॉर फ्यूचर रखा गया था. प्रतिभागियों ने अपने चित्रों में हरित पर्यावरण, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा सतत विकास जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन राजमहल खनन समूह के एरिया जनरल मैनेजर एएन नायक तथा पर्यावरण विभाग के असिस्टेंट मैनेजर गणेश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. रंगों और रेखाओं के माध्यम से बच्चों ने प्रकृति संरक्षण का सशक्त संदेश दिया. प्राचार्य एसके श्रीवास्तव ने राजमहल खनन समूह एवं विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है. सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >