सीबीएसई की 10वीं परीक्षा में चाणक्य स्कूल के बच्चों ने दिखाया दम

गोड्डा के चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अर्जुन ने 90% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि रितेश कुमार ने 85% अंक लाए। प्राचार्या डॉली कुमारी ने सफलता में शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन को मुख्य कारण बताया और सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निर्देशक दिलीप कुमार ने शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। विद्यालय ने इस उपलब्धि पर एक समारोह का आयोजन कर मिठाई बाँटी और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शिक्षक प्रदीप, कुंदन, राकेश, अशोक, रवि, सूरज, मुन्नी कुमारी, वीणा, प्रीति, खुशी और रोशनी मौजूद थे। विद्यालय लगातार छात्रों के बेहतर परिणाम के लिए प्रयासरत है।

संवाददाता, गोड्डा स्थानीय चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने 10वीं परीक्षा परिणामों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. विद्यालय के छात्र अर्जुन ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है. वहीं, रितेश कुमार ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. सफलता पर विद्यालय की प्राचार्या डॉली कुमारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर परिणाम के पीछे शिक्षकों की कड़ी मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है. उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. निर्देशक दिलीप कुमार ने कहा कि चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का बच्चों के प्रति समर्पण ही परिणाम के रूप में देखने को मिला है. विद्यालय बच्चों के बेहतर परिणाम को लेकर लगातार अपनी ओर से मेहनत करता रहता है. मौके पर स्कूल के तमाम शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया और खुशियां मनाते हुए मिठाई खिलाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया. इस दौरान मुख्य रूप से प्रदीप, कुंदन, राकेश, अशोक, रवि, सूरज, मुन्नी कुमारी, वीणा, प्रीति, खुशी और रोशनी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >