चैती छठ के दूसरे दिन खरना पूजा के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू

चारअप्रैल को सुबह का अर्घ्य देकर छठ पूजा का होगा समापन

आस्था का महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन खरना पूजा के साथ छठ व्रतियों के 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ हो गया. चार दिवसीय छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पूजा को लेकर छठव्रतियों ने निष्ठापूर्वक मिट्टी से बने चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़-चावल से बने खीर का प्रसाद बनाकर सूर्य देवता को अर्पित किया. इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर प्रसाद का वितरण परिवार के सभी सदस्यों के बीच किया गया. चैती छठ के तीसरे दिन तीन अप्रैल को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और दूसरे दिन चारअप्रैल को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन होगा. छठ पूजा को लेकर महागामा बसुवा पोखर और लक्ष्मण बांध में श्रद्धालुओं द्वारा छठ घाट की साफ-सफाई कर सजावट की गयी है. चैती छठ को लेकर पारंपरिक छठ गीत से माहौल भक्तिमय हो गया है. छठ पूजा को लेकर महागामा बाजार में भी चहल-पहल देखी गयी, जहां लोगों ने पूजन सामग्री व कपड़ों की खरीदारी की. छठ पूजा पर बजने वाले भक्ति गीत से माहौल भक्तिमय हो गया है.

बाबाजी पोखर छठ घाट की हुई सफाई

चैती छठ पर्व को लेकर प्रखंड के शक्ति पीठ चिहारो पहाड़ परिसर स्थित ऐतिहासिक बाबाजी पोखर छठ घाट में साफ-सफाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. जन कल्याण चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष महतो, आनंद बिहारी, सिकंदर यादव, अरविंद यादव, सत्यप्रकाश, बलराम कुमार, रतन महतो, विकास कुमार समेत पूजा समिति की देखरेख में बाबा जी पोखर की साफ-सफाई झाड़ू लगाकर की गयी. पोखर की सीढ़ी व आसपास के कचरे को एकत्रित कर जलाया गया. इस दौरान पोखर के पानी में भी तैर रहे कचरे को भी साफ किया गया. चैती दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष संतोष महतो ने कहा कि छठ महापर्व स्वच्छता के प्रतीक के रूप में जाना जाता है. कहा कि इसी को लेकर प्रत्येक वर्ष चैती छठ महापर्व के मौके पर जन कल्याण चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा बाबा जी छठ घाट की सफाई की जाती रही है. बताया कि छठ घाट परिसर में फैले गंदगी को दूर करने के लिए पूजा समिति की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >