चंद्रवंशी समाज को संगठित और मजबूत बनाने पर जोर, जरासंध जयंती की तैयारियों पर मंथन

गोड्डा में उत्क्रमित उच्च विद्यालय गंगटा खुर्द में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक में समाज को और अधिक मजबूत बनाने के उपायों के साथ-साथ आगामी जरासंध जयंती की तैयारियों पर भी गहन चर्चा की गई.

गोड्डा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्क्रमित उच्च विद्यालय गंगटा खुर्द में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लोबिन रवानी ने की.

राष्ट्रीय परिषद सम्मेलन में हुई बातों पर चर्चा

बैठक में मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर चर्चा की गयी. 18-19 जुलाई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय परिषद सम्मेलन में हुई बातों पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान जरासंध जयंती की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गयी.

समाज और संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

बैठक में चंद्रवंशी समाज के विकास और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गयी. समाज के लोगों ने संगठन को मजबूत बनाने को लेकर अपने विचार रखे.

बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद

बैठक में अमित कुमार, तेजनारायण रमानी, जीतू रमानी, रतनलाल सिंह, भैरो प्रसाद सिंह, अजय कुमार सिंह, गणेश रमानी, दिनकर सिंह, सुनील कुमार राम, मदन सिंह, सेंटू रमानी, जय प्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >