अनियंत्रित कार बिजली पोल से टकरायी, बड़ा हादसा टला

इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे बिजली पोल से जा भिड़ी.

महागामा. महागामा थाना क्षेत्र के शिवकिता मुख्य मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गयी. हादसा इतना जोरदार था कि बिजली पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया. स्थानीय लोगों के अनुसार कार गोड्डा की ओर जा रही थी. इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे बिजली पोल से जा भिड़ी. दुर्घटना में कार पर सवार सभी युवक बाल-बाल बच गए. हालांकि कुछ युवकों को हल्की चोटें आने की बात कही जा रही है. कार में सवार सभी युवक महागामा क्षेत्र के निवासी बताये जाते हैं. घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि कार की रफ्तार थोड़ी और अधिक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. दुर्घटना के बाद कुछ देर तक क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना रहा. सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और अन्य लोग मौके पर पहुंचे. फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >