मनरेगा योजना के कार्यों को प्रगति पर लाने की जरूरत : बीपीओ

मनरेगा योजना के संचालन को लेकर बीपीओ ने की समीक्षात्मक बैठक

ठाकुरगंगटी प्रखंड के मनरेगा सभागार भवन में मनरेगा योजना को लेकर समीक्षा बैठक बीपीओ बेंजामिन हांसदा ने किया. बैठक में पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, सहायक अभियंता व कनीय अभियंता के साथ अन्य ने भाग लिया. उन्होंने बैठक में बारी-बारी से सभी से संचालित योजनाओं की समीक्षा की. कहा कि मनरेगा योजना के कार्यों को प्रगति पर लाने की जरूरत है. अधिक से अधिक मानव दिवस में सृजित करने को कहा. कहा की सभी पंचायत अंतर्गत पांच-पांच योजनाओं को चलाने का निर्देश दिया. साथ ही साथ मजदूरों की संख्या को बढ़ाये जाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जो भी पुरानी योजनायें चल रही है, उसे अविलंब पूरा करते हुए एक सप्ताह के अंदर बंद कर दें, ताकि नये सिरे से योजनाओं का संचालन किया जा सके. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लंबित कार्य को पूर्ण कराने का आवश्यक निर्देश दिया. अन्यथा वैसे मामले में कोई ठोस कदम उठाते हुए लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी. उन्होंने पूरे मामले की रिपोर्ट प्रतिदिन अपटूडेट करने का निर्देश दिया. कहा कि आम बागवानी योजना को भी जल्द से जल्द चलाया जाना है. फिलहाल तो क्षेत्र में बिरसा सिंचाई कूप, तालाब, डोभा, नाला सहित अन्य संचालित योजनाओं की जानकारी ली. कहा कि लक्ष्य के अनुसार निर्माण कराया जाना है. आवास प्लस का जो कार्य चल रहा है, उसमें लापरवाही नहीं चलेगी. प्रतिदिन की रिपोर्ट समर्पित करने को कहा गया. इसके साथ-साथ अबुआ आवास योजना को भी देखते हुए लाभुकों को कार्य के प्रति प्रेरित कर अविलंब पूर्ण कराने की दिशा में पहल करें. इस दौरान पंचायती राज पदाधिकारी दिलान कुमार हांसदा, मरगूब अहमद, निरंजन कुमार, हेमंत टुडू, सुभाष यादव, मनोज कुमार साह, खुशबू कुमारी सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >