हनवारा के खैराटीकर में बाइक व ऑटो की टक्कर में सात घायल

मुढी मिल के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने हुई भिड़ंत

हनवारा थाना क्षेत्र के खैराटीकर क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गये. सड़क दुर्घटना में देापहर में हुई, जिसमें सीएनजी ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गयी. दुर्घटना खैराटीकर स्थित मुड़ी मिल के पास हुई. इसमें तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में कुल सात लोग घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएनजी ऑटो सिरसी का बताया जा रहा है, जो हनवारा से शहजादपुर की ओर जा रहा था. भोजूचक निवासी मुख्तार अपनी मोटरसाइकिल से भोजूचक से हनवारा की ओर जा रहा था. इसी दौरान मुढी मिल के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. टक्कर के बाद ऑटो पलट गया और उसमें सवार यात्री घायल हो गये. बाइक सवार मुख्तार भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. कुल मिलाकर सात लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही का नतीजा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >