खगड़िया का रहने वाला था सड़क दुर्घटना में मृत युवक

पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों के जिम्मे सौंप दिया

पोड़ैयाहाट में मंगलवार को हुए सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में मृतक की शिनाख्त कर ली गयी है. मृतक की पहचान बिहार के खगडिया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के प्रदीप मंडल के रूप में की गयी है. बुधवार को हुए पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों के जिम्मे सौंप दिया गया है. बताया जाता है कि युवक इस क्षेत्र में काम करता था. पोड़ैयाहाट में कंपनी के काम से ही गया था. लौटने के क्रम में विपरित दिशा से आ रहे किसी अज्ञात वाहन से बचने के लिए बाइक समेत एक पेड़ से टकरा गया. इसके बाद दुर्घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी. देर शाम तक युवक का अता-पता नहीं लगाया जा सका था. परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर फोन पर जानकारी मिली. पोड़ैयाहाट पुलिस द्वारा शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >