चार दिन से लापता 50 वर्षीय व्यक्ति का नाले में मिला शव

ठाकुरगंगटी-सिरसा मार्ग पर मिर्जागंगटी गांव के पास नाले में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है, जो चार दिनों से लापता था. ग्रामीणों ने शव से दुर्गंध आने के बाद पुलिस को सूचना दी. मृतक की पहचान गौरी शंकर रविदास के रूप में हुई है.

प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटी : थाना क्षेत्र के ठाकुरगंगटी-सिरसा मुख्य मार्ग पर मिर्जागंगटी गांव के बाहर सड़क किनारे नाले में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान गौरी शंकर रविदास (50 वर्ष) के रूप में हुई है. झाड़ी में पड़े शव से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों की नजर पड़ी. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. मृतक की पुत्री मोनिका कुमारी ने बताया कि उसके पिता चार दिन से घर नहीं लौटे थे. काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल पाया था. वह शराब के आदी थे और दिनभर शराब पीते रहते थे. उन्हें मिर्गी की बीमारी भी थी. शराब पीने को लेकर अक्सर घर में विवाद होता था.

शव देखकर बिलख पड़ी पुत्री

मोनिका ने बताया कि उसकी मां दिल्ली में एक कंपनी में काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रही है, जबकि बड़ा भाई अमन कुमार दास भी बाहर रहता है. पिता के शव को देखकर वह बिलख-बिलख कर रो रही थी. ग्रामीणों के अनुसार, आशंका है कि शराब के नशे में घर लौटने के दौरान झाड़ी में गिर जाने से उनकी मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >