हर हाल में आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करे केंद्र सरकार

भाजपा का कैंडल मार्च. पहलगााम की घटना के विरोध में गोड्डा वासियों ने जताया विरोध

गोड्डा के कारगिल चौक पर शाम को भारतीय जनता पार्टी की ओर से कैंडिल मार्च निकाला गया. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों में निर्दोष निहत्थे लोगों की हत्या के विरोध में आयोजित कैंडिल मार्च अशोक स्तंभ परिसर से कारगिल चौक तक निकाली गयी, जिसमें आतंकियों के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की गयी. भारत माता के जयकारे के साथ भाजपा नेताओं कहा कि उनकी मांग है कि हरहाल में पाक समर्थित ऐसे आतंकवादियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर अविलंब कड़ी से कड़ी सजा दें. कहा कि भारत माता की स्वतंत्रता व देश की एकता को सदैव अक्षुण रखते हुए हर नागरिक का केंद्र सरकार को जोरदार समर्थन है. इस दौरान सुभाष यादव ने मांग किया कि जिस तरह से आतंकवादियों ने नरसंहार कर निहत्थे लोगों की जान ली है, भारतीय सेना चुन-चुन कर आतंकियों को मौत की सजा दे. इस दौरान नगर भाजपा अध्यक्ष शिवराम जायसवाल, लक्ष्मी चक्रवर्ती, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ सुमन, अजीत सिंह, बबलू सिंह, जयशंकर सिंह, नितेश सिंह, जितू सिंह, गौतम रजक, विजय सोनी, वेदांत ठाकुर, विनोद मंडल, शशि दास, गप्पू सिन्हा, जयंत यादव, पप्पू शर्मा, कृष्ण कन्हैया, जयप्रकाश मंडल, आशीष यादव, रौशन कुमार, संजीव टेकरीवाल, रोहित वर्मा, राजेश टेकरीवाल मुख्य रूप से शामिल थे.

महागामा में कांग्रेसियों ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष पर्यटकों को एनएसयूआइ जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा के नेतृत्व में कैंडल जलाकर बसुवा चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कैंडल मार्च के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उपस्थित लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ विरोध जताया. मुन्ना राजा ने पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व केंद्र सरकार से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. गृह मंत्री अमित शाह से देश की सुरक्षा के मुद्दे पर सवाल किया कि आखिर सीमा के अंदर आतंकवादी अंदर कैसे आये. पुलवामा हमला का आज तक जांच क्यों नहीं हो पाया. कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म जात नहीं होता है. सरकार ठोस कदम उठाते हुए आतंकियों को ऐसी सजा दे, जो आने वाले समय में इस तरह का घटना करने से पहले सोचें. कैंडल मार्च सह श्रद्धांजलि सभा में याहया सिद्दकी, प्रवीण मिश्रा, मुरारी मल्लिक, संजय सिंह,निलेश सिंह, राजेश मंडल, नंदकिशोर ओझा, रोनित कुमार, ऊषा, बिपिन सिंह, गुड्डू, आदिल, सरवर, कासिफ, मनोवर, राहुल, पल्लव, सौरभ, आफताब, आरिफ, मन्नान, बुलबुल, जाहिर, विकास, शाहिद, बादल, रॉबिन सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >