पोड़ैयाहाट प्रखंड भाजपा इकाई के द्वारा गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष 11 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया. धरने में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिमोन मरांडी उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने की, जबकि संचालन मीडिया प्रभारी बिमंत साह द्वारा किया गया. धरने में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिमोन मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखंड से लेकर अंचल कार्यालय तक दलाली का अड्डा बना हुआ है. बिना पैसे दिए कोई फाइल आगे नहीं बढ़ती. गरीब आदिवासी जनता सरकारी योजनाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही.
किसानों की समस्याओं और सरकारी लापरवाही के खिलाफ की नारेबाजी

किसानों की समस्याओं और सरकारी लापरवाही के खिलाफ की नारेबाजी
Copied link
धरना प्रदर्शन में 11 सूत्री मांगों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध