Accident News : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर

गोड्डा के बोआरीजोर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोड्डा: गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरीचक-बोआरीजोर मुख्य मार्ग पर बिशनपुर गांव के पास शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें से एक युवक की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

पहचान मेहरमा थाना क्षेत्र के शंकरपुर (करण टोला) निवासी 18 वर्षीय सोनू मुर्मू के रूप में हुई है. परिजन जीतन मुर्मू और शिवजतन सोरेन ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बोआरीजोर से घर लौट रहे थे. इसी दौरान बिशनपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया. चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल ललमटिया मिशन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया.

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सोनू मुर्मू ने दम तोड़ दिया. वहीं, दो अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया. मौत की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने नगर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सोनू मुर्मू ने दम तोड़ दिया. नगर थाने की पुलिस ने शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों की ओर से अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है. इसके बावजूद दुर्घटना के जिम्मेदार अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी गयी है. मामले की गहन जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >