अवैध तरीके से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर को बीडीओ ने किया सील

अल्ट्रासाउंड केंद्र बिना अनुमति के चलाया जा रहा था. मांगे जाने पर किसी प्रकार के कागजात मुहैया नहीं कराया जा सका. केंद्र में कई अनियमितता भी पायी गयी.

तसवीर-21 सील करते बीडीओ व मौके पर उपस्थित थानेदार प्रतिनिधि, बोआरीजोर बोआरीजोर बाजार में किराये के मकान में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड केंद्र का संचालन किया जा रहा था. सूचना बीडीओ मिथलेश कुमार सिंह को मिली थी. बीडीओ ने रविवार को गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी ध्रुव कुमार व स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर प्रवीण द्विवेदी के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड केंद्र में छापेमारी की. बीडीओ ने बताया कि अल्ट्रासाउंड केंद्र बिना अनुमति के चलाया जा रहा था. मांगे जाने पर किसी प्रकार के कागजात मुहैया नहीं कराया जा सका. केंद्र में कई अनियमितता भी पायी गयी. जांच के दौरान डॉक्टर भी सेंटर पर नहीं पाये गये. सेंटर का संचालन बिहार के लोगों के द्वारा किया जा रहा है. डॉक्टर जी महापात्रा के नाम से केंद्र के संचालन की बात बतायी गयी. बीडीओ ने पीसीपीएनडीटी के तहत कार्रवाई की है. बताया कि अवैध रूप से संचालन करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई भी होगी. कहा कि अल्ट्रासाउंड सेंटर खोले जाने के लिए कई मानको को पूरा किया जाना होता है. मरीज के स्वास्थ्य से खेलने की कोशिश चंद पैसों की लालच में की जा रही थी. किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. केंद्र स्वास्थ्य विभाग के नियम के तहत संचालन नहीं होता था. अल्ट्रासाउंड मशीन व स्पिरिट एवं 25 सौ रुपये नकद जब्त किया गया है. सामग्री की सूची बनायी गयी है. थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालन करनेवाले के ऊपर मामला दर्ज किया जा रहा है. पुलिस छानबीन कर रही है. अभियुक्त को जल्द जेल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >