प्रतिनिधि, महागामा नगर निकाय चुनाव के तहत हो रहे महगामा नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी है. इसी क्रम में क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान चुनाव आयोग के पदाधिकारियों के साथ बीडीओ सोनाराम हांसदा, सीओ डॉ खगेन महतो, ठाकुरगंगटी के बीडीओ विजय कुमार तथा थाना प्रभारी मनोज पाल मौजूद थे. विभिन्न बूथों पर पहुंचकर पेयजल, बिजली, शौचालय, रैंप व सुरक्षा व्यवस्था समेत मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. मतदान के दिन विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी बूथों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्व कर ली जाये, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. बीडीओ सोनाराम हांसदा ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारियां चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है. संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायेंगे. सीओ डॉ खगेन महतो ने कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. उन्होंने सभी कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने बूथों की साफ-सफाई व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए भरोसा दिलाया कि महगामा में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जायेगा.
चुनाव : बीडीओ व सीओ ने बूथों पर सुविधाओं का लिया जायजा
महगामा नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी है.

चुनाव : बीडीओ व सीओ ने बूथों पर सुविधाओं का लिया जायजा