संतुलित आहार बच्चे व मां दोनों को जरूरी : समन्वयक

जियाजोरी कलस्टर की दीदियों के बीच पोषण पखवारा कार्यक्रम का आयोजन

महागामा. महागामा प्रखंड के जियाजोरी क्लस्टर अंतर्गत बसुआरा, बागजोरी, जियाजोरी और बालाचीनी गांव में जेएसएलपीएस द्वारा गठित आजीविका सखी मंडल की दीदियों ने पोषण पखवारा का आयोजन किया. इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. इसके अलावा गर्भवती और धात्री महिलाओं को संतुलित आहार के महत्व को समझाया गया. उन्हें बताया कि भोजन ग्रहण करने से पहले हाथों की सफाई जरूरी है. स्वच्छता के लिए साबुन या हैंडवाश का उपयोग करने की सलाह दी गयी. महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी देते हुए प्रखंड समन्वयक संजीत कुमार भगत ने बताया गया कि संतुलित आहार बच्चे और मां दोनों के स्वस्थ विकास के लिए जरूरी है. कार्यक्रम में महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वच्छता के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया.मौके पर उपस्थित महिलाओं ने अपने दैनिक जीवन में पौष्टिक आहार लेने व स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >