वित्तीय वर्ष की शुरूआत पर गणेश भगवान की विधि-विधान से हुई पूजा

नये वित्तीय वर्ष के प्रारंभ होने पर पूजा अर्चना कर लेते हैं आशीर्वाद

राजमहल कोल परियोजना के सीएचपी कार्यालय में भगवान गणेश के मंदिर में परियोजना के पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना किया गया. इस संबंध में खनन मैनेजर ओपी चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नए वित्तीय वर्ष के प्रारंभ होने पर भगवान गणेश के पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया जाता है. भगवान गणेश का दूसरा नाम विघ्नहर्ता है. परियोजना में कोई भी संकट आता है तो भगवान से उस संकट को दूर करने की प्रार्थना की जाती है. भगवान के आशीर्वाद से ही परियोजना जीरो दुर्घटना के लक्ष्य को हासिल करते हुए लगातार कोयला उत्पादन कर रिकॉर्ड बना रही है. पूजा के दौरान प्रसाद का भी वितरण किया गया. मौके पर एसके सुरक्षित, डॉ राधेश्याम चौधरी, राजीव तिवारी,सुमन सौरव,प्रदीप मंडल, सुनील कुमार सिंह, प्रशांत कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >