94 फीसदी अंक के साथ संत थॉमस स्कूल धमड़ी की छात्रा विद्या बनीं स्कूल टॉपर

माता-पिता, शिक्षक के अलावे स्कूल के प्राचार्य को दिया श्रेय

आईसीएसई बोर्ड के रिजल्ट में प्रखंड क्षेत्र के संत थॉमस स्कूल धमड़ी की छात्रा विद्या भारती ने 94.4 % अपने स्कूल में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किया. वहीं दूसरे स्थान पर अर्श अमान व नैनसी कुमारी ने 92.4 %, राजी ने 91.2% व आयुष्मान ने 90% अंक प्राप्त कर स्कूल व प्रखंड का नाम रौशन किया है. विद्या भारती से पूछे जाने पर उसने इसका श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षक के अलावे स्कूल के प्राचार्य को दिया. विद्या भारती ने बताया कि मेरा लक्ष्य डॉक्टर बनकर मानव सेवा करना है, जबकि अर्श अमन ने इसका श्रेय मां-पिता के अलावे शिक्षक को दिया. नैनसी कुमारी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय मां पिता के साथ शिक्षक को दिया और कहा कि आगे 12वीं की पढ़ाई के बाद रिजल्ट आने पर भविष्य के लिए सोचूंगी. राजी ने माता-पिता व शिक्षक को श्रेय देते हुए यूपीएससी की तैयारी कर प्रशासनिक विभाग में जाने का लक्ष्य बताया. आयुष्मान ने बताया कि अच्छी रिजल्ट के पीछे सबसे बड़ा श्रेय पिता व शिक्षक को जाता है. भविष्य में आइआइटी करने की बात कही. संत थॉमस स्कूल गोविंदपुर के सभी बच्चे सफल प्रतिनिधि, बोआरीजोर संत थॉमस स्कूल गोविंदपुर महागामा में मैट्रिक के आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में सभी 133 विद्यार्थी सफल हुए हैं, जिसमें 107 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. विद्यालय के प्रिंसिपल फादर बीबीन ने बताया कि विद्यालय के सभी विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं, इससे विद्यालय गौरवान्वित हुआ है. उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. विद्यार्थी के मेहनत एवं स्कूल के सभी शिक्षकों के सहयोग से विद्यालय के बच्चों ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >