पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

भारत स्काउट एवं गाइड व ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर व्यक्त किया आक्रोश

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भारत स्काउट एवं गाइड तथा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पत्तिचक-पिरोजपुर द्वारा रविवार की शाम कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च भारत स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षक मुकेश कुमार आजाद की अगुआई में निकाला गया. कैंडल मार्च पत्तीचक पिरोजपुर सिदो-कान्हू स्थित प्रतिमा के समीप से निकाला गया और स्थानीय बाजार बाराहाट होते हुए पुनः पत्तीचक-पिरोजपुर स्थित सिदो-कान्हू चौक पहुंचा. यहां पहलगाम आतंकी हमले में मृत पर्यटकों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. भारत स्काउट एवं गाइड तथा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से केंद्र सरकार से आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. मौके पर उपमुखिया बबलू शर्मा, उपसरपंच प्रकाश शुक्ला, बीके लीला दीदी, बीके सिकंदर पंडित, शिक्षक गुरूदेव साह, चंदन राज, वार्ड सदस्य सह समाजसेवी बबलू साह, संतोष कुमार, विजय ठाकुर, चंदन गोस्वामी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >