ठाकुरगंगटी में एसआईआर को लेकर भाजपा का बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर प्रतिनिधि/ ठाकुरगंगटी ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत मोपहाड़ी स्थित मैया खरहरी स्थान के प्रांगण में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एसआईआर को लेकर बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण में महागामा प्रभारी सह राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक अनंत ओझा, महगामा विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक कुमार सहित पार्टी पदाधिकारी और सैकड़ों बीएलए-2 कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुरगंगटी मंडल अध्यक्ष विनय कुमार साह ने की. प्रशिक्षण में मेहरमा, बलबड्डा, डोय, ठाकुरगंगटी और माल मंडरो पांच मंडलों के कार्यकर्ता शामिल हुए. शुरुआत में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. अनंत ओझा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और बीएलए-2 के रूप में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव स्तर पर घर घर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य करना है. एसआईआर मैपिंग की जानकारी देकर कोई भी पात्र मतदाता वंचित नहीं रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि सैनिक देश की रक्षा करते हैं उसी तरह कार्यकर्ता फर्जी और बाहरी मतदाताओं की पहचान कर नाम हटवाने का कार्य करें. उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ पर चार से पांच लोगों की टोली और प्रत्येक पंचायत में पांच वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टीम बनाने पर जोर दिया. प्रशिक्षण में बीएलए-2 के अधिकार और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी गई. फर्जी नाम मिलने पर फॉर्म 07 भरकर बीएलओ को जमा करने की प्रक्रिया बताई गई. इस मौके पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, संजीव मिश्रा, अजय साह, बद्री भगत, कृष्ण मुरारी चौबे, नीतीश ओझा, जयकिशोर महतो, इंद्रदेव चौबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
फर्जी मतदाताओं की पहचान और नाम हटाने में दिखायें सक्रियता: अनंत ओझा
ठाकुरगंगटी में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर एसआईआर को लेकर बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने और फर्जी मतदाताओं की पहचान कर हटाने की जीम्मेदारी सौंपी। पांच मंडलों के सैकड़ों बीएलए-2 कार्यकर्ता शामिल हुए। शिविर में संगठन मजबूत करने और बूथ, पंचायत स्तर पर टीम बनाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में बीएलए-2 के अधिकार और फॉर्म 07 प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
