मनरेगा, पीएम आवास सहित सभी योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश

पोड़ैयाहाट में बीडीओ की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

पोड़ैयाहाट प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक की शुरुआत में बीडीओ श्री मुर्मू ने पूर्व में चल रहे कार्यों की समीक्षा की और सभी संबंधित पदाधिकारियों से क्रमवार रिपोर्ट प्राप्त की. उन्होंने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही सिंचाई कूपों के निर्माण कार्य को एक सप्ताह के भीतर पूरा कर योजना बंद करने को कहा, ताकि बारिश के कारण कोई नुकसान न हो. प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बीडीओ ने लाभुकों का शीघ्र सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया और कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक योजना स्थल पर योजना का बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित होना चाहिए. पंचायत भवनों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाये रखने, बिजली, पानी, शौचालय व दस्तावेजों की अद्यतन व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया. बीडीओ ने कहा कि पूर्ण योजनाओं की जियो टैगिंग कर पोर्टल पर अपलोडिंग कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाये, साथ ही लाभुकों के आधार विवरण में सुधार भी समय पर किया जाये. इस अवसर पर बीपीओ संजीव कुमार, जीपीएस राजीव कुमार, सहायक अभियंता इरफान अंसारी, जेई अभिषेक कुमार, अनिल कुमार, सौरव यादव समेत सभी पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >