पथरगामा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना सामने आयी है. स्थानीय निवासी सुनील कुमार भगत ने पथरगामा थाना में बाइक चोरी को लेकर लिखित आवेदन दिया है. पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक को घर के सामने हैंडल लॉक करके खड़ा किया था. कुछ देर बाद जब वह बाहर निकले, तो बाइक गायब थी. काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने थाना में आवेदन देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगायी. इस मामले को लेकर थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि बाइक चोरी की प्राथमिकी पथरगामा थाना में कांड संख्या 150/25 बीएनएस के तहत दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर बाइक बरामद की जाएगी. इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
