गोड्डा मनायी गयी सावित्री बाई फुले की जयंती

कुशवाहा समाज को इनके पद चिन्हों पर आगे आने का आग्रह

कुशवाहा महासभा द्वारा गुलजारबाग में सावित्री बाई फुले की जयंती मनायी गयी. महासचिव सह कल्याणी पंचायत मुखिया कुशवाहा कुंदन वैद्य की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर प्रदेश सचिव मनोज कुमार कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुशवाहा अमरेन्द्र कुमार अमर, युवा अध्यक्ष कुशवाहा मनोज मंडल, युवा कार्यकारी अध्यक्ष कुशवाहा त्रिवेणी माल, कुशवाहा नारायण कापरी आदि दर्जनों समाज के लोगों ने माता सावित्रीबाई फुले को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया. सबों ने इनके विचारों को विस्तार से चर्चा करते हुए कुशवाहा समाज को इनके पद चिह्नों पर आगे आने का आग्रह किया. वहीं प्रदेश सचिव मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर विचार रखा. कहा कि इन्होंने शिक्षा का अलख जगाने का काम किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >