लौहंडिया बाजार के नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुनील कुमार किस्कू ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस गांव में कई वर्षों से स्वास्थ्य केंद्र नहीं था, जिससे मरीजों को इलाज के लिए कठिनाई होती थी. नर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी समुचित तरीके से इलाज नहीं कर पाते थे. उप स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से क्षेत्र के मरीज को अत्यधिक लाभ होगा. स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को सभी बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. वहीं सभी तरह का टीकाकरण भी किया जाएगा. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार हेंब्रम आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
