अमडीहा की महिला से 39,200 रूपये की ठगी, थाने में की शिकायत

बैंक से मिले सभी दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे

गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दोमुंही चौक की रहने वाली महिला शीला देवी पति उपेंद्र मंडल के साथ 39 हजार 200 रूपये की ठगी हो गयी है. महिला ने इस बाबत आवेदन थाने में दिया है. पीड़ित महिला शीला देवी ने दिये आवेदन में बताया है कि उनके बैंक खाते से चार बार में कुल 39,200 रुपये की अवैध निकासी की गयी है. बताया कि पहली बार 9,900 रुपये, दूसरी बार 9,900 रुपये, तीसरी बार 9,900 रुपये और चौथी बार 9,500 रुपये की निकासी खाते से की गयी है. दिये गये आवेदन में शीला देवी ने बताया है कि हटिया चौक स्थित एक सीएससी संचालक के यहां कुछ दिन पहले महिला द्वारा मोबाइल नंबर उनके खाते में अपडेट कराया गया था. इस दौरान सीएससी संचालक ने अंगूठे आदि का भी निशान लिया था. इसके बाद ही से महिला के खाते से रूपये की निकासी कुल चार किश्त में कर ली गयी. पैसा निकलने के बाद महिला बैंक गयी. बैंक जाने पर बैंक कर्मियों ने उन्हें थाने जाकर मामला दर्ज कराने की सलाह दी. महिला अपनी बेटी के साथ नगर थाना पहुंचकर आवेदन सौंपा और बैंक से मिले सभी दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे, जिनमें खाते से हुई निकासी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी. महिला ने थाना पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है. महिला ने बताया कि पैसे की निकासी में सीएससी संचालक का ही हाथ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >