बारिश से तेतरिया परासी मुख्य सड़क पर पैदल चलना हुआ मुश्किल

नदी खुदाई के दौरान ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई के बाद सड़क पर कीचड़ ही कीचड़

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र में हुई बारिश से तेतरिया परासी मुख्य पर लोगों का चलना काफी मुश्किल हो गया है. बारिश के कारण सड़क कीचड़मय हो गया, जिससे दो पहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पडा. दूसरी ओर खाली पैर वालों की खैर नहीं थी. महुआरा गांव में पद्दू बांध सह नदी की खुदाई के दौरान ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई कार्य के बाद सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रही है.

फिसलकर गिरते रहे दो पहिया वाहन चालक

दो पहिया वाहन चालक किसी तरह अपनी वाहनों को पार कर रहे थे, तो कोई चलते-चलते ही फिसल कर गिर पड़ते थे. ऐसा नजारा महुआरा गांव में सड़क पर छाया हुआ था. बांध की मिट्टी कटाई के दौरान ठेकेदार द्वारा धड़ल्ले से मिट्टी को तो बाहर कर अन्य गांवों में जाकर बेचने का काम तो किया पर आवागमन की कोई ख्याल नहीं रखी गयी. ढुलाई कार्य में सड़क पर पहले मिट्टी गिरता गया, जिससे सर्वप्रथम गांव के साथ-साथ अन्य राहगीर उड़ते धूल का शिकार होते गये. बाद में हुई बारिश के बाद लोगों का चलना काफी मुश्किल हो गया. फिलहाल तो भगैया जाने वालों को तो जाने के दौरान आधे रास्ते से लौटकर दूसरे मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा था.

मिट्टी ढुलाई के दौरान ठेकेदार ने नहीं रखा सड़क का ख्याल

ग्रामीण राजीव कुमार, रुनझुन कुमार, प्रियांशु कुमार, गुरुप्रसाद महतो ने बताया कि मिट्टी ढुलाई के दौरान ठेकेदार ने सड़क का ख्याल नहीं रखा. एक ओर कार्य के दौरान ठेकेदार मालेमाल हो रहे दूसरी ओर इसका खामियाजा छोटी छोटी वाहन चालकों को भुगतना पड़ता है. ग्रामीणों ने बताया कि अगर रास्ते की मिट्टी को साफ करवा दिया जाय तो लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी अन्यथा चलना और भी मुश्किल हो जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >