भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार भगत ने महागामा में किया जनसंपर्क

ग्रामीणों की समस्या सुनकर कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर

महागामा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार भगत ने महागामा में जनसंपर्क अभियान चलाकर चुनाव में समर्थन का अपील किया. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के ज्ञान चक, सरवा, बलिया तेतरिया गांव में मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान चला कर 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के दौरान भाजपा को वोट देने की अपील की. मौके पर ग्रामीणों ने प्रत्याशी अशोक कुमार का माला पहनाकर स्वागत किया. भाजपा प्रत्याशी ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. ऐसे में रोटी, बेटी और माटी की रक्षा के लिए राज्य की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है. इसलिए महागामा विधानसभा सहित झारखंड के सुनहरे भविष्य के लिए भाजपा को वोट दें. जनसंपर्क के दौरान भाजपा के संकल्प पत्र के बारे में लोगों को जानकारी दिया गया. इस दौरान मंडल अध्यक्ष अशोक यादव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता साथ चल रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >