डांडे PHC में गैरहाजिरी पर एक्शन, गार्ड की सेवा खत्म, ANM का ट्रांसफर

जिला प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य संस्थानों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई. डांडे पीएचसी में गार्ड की सेवा खत्म, एएनएम का तबादला.जानिए पूरा मामला.

संवाददाता, गोड्डा. स्वास्थ्य संस्थानों में लापरवाही और अनधिकृत अनुपस्थिति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अनुरोध पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डांडे में तैनात आउटसोर्स सुरक्षा गार्ड गौरव कुमार की सेवा तत्काल प्रभाव से वापस ले ली गयी है.

इस संबंध में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 24 अगस्त को सुरक्षा एजेंसी मेसर्स रेडर सिक्योरिटी सर्विस प्रा. लि., रांची को पत्र जारी किया गया है. संबंधित गार्ड पर कार्य के प्रति लापरवाही बरतने और अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने का आरोप है.

एएनएम भी मिलीं अनुपस्थित, किया गया स्थानांतरण

वहीं, डांडे पीएचसी में कार्यरत अनुबंध एएनएम कंचन कुमारी के भी कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने का मामला सामने आया है. प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनका स्थानांतरण अगले आदेश तक आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पिंडराहाट कर दिया गया है.

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी स्वास्थ्यकर्मियों को नियमित रूप से उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करना होगा.

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य संस्थानों में अनधिकृत अनुपस्थिति और कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों में हड़कंप है. प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और जवाबदेह बनाने के लिए निगरानी और कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >