यातायात नियमों के उल्लंघन पर कटे ऑनलाइन चालान

नियमों का उल्लंघन करने के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाएं

ललमटिया थाना क्षेत्र में ललमटिया बाजार में एमवीआइ के अधिकारियों ने वाहन जांच अभियान चलाया. अधिकारी कुमार उत्कर्ष ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सभी द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए. नियमों का उल्लंघन करने के कारण लगातार दुर्घटनाएं और मृत्यु हो रही हैं. वाहन चालकों को अपनी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए. मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनें व चार पहिया वाहनों के लिए सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि, सुरक्षा नियमों का पालन न करने वाले दर्जनों चालकों के खिलाफ ऑनलाइन चालान जारी किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >