बागवानी सखी का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

प्रशिक्षण में लगभग 35 बागवानी सखियों ने लिया भाग

ठाकुरगंगटी प्रखंड में जेएसएलपीस एवं प्रदान संस्था के सहयोग से बागवानी सखी के लिए दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रशिक्षण में लगभग 35 बागवानी सखियों ने भाग लिया. इनके साथ-साथ जेएसएलपीएस के कर्मी, बीपीओ मनरेगा, कनीय अभियंता भी उपस्थित थे. प्रशिक्षण के पहले दिन बागवानी हरित ग्राम योजना से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की गयी. इसके अलावा, बागवानी सखी समेत विभिन्न हितधारकों की भूमिकाएं और जिम्मेदारियां, बागवानी सखी एवं आम के बागों के चयन की प्रक्रिया पर भी विस्तृत सत्र आयोजित किया गया. दूसरे दिन आम उत्पादन क्लस्टर, किसानों के चयन मानदंड और एक प्रायोगिक क्षेत्र भ्रमण का आयोजन किया गया. इसके साथ ही बागवानी सखियों को उनके क्षेत्र के नजदीकी योजनाओं से जोड़ा गया, ताकि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके. सभी सत्र बेहद जानकारीपूर्ण और उपयोगी रहे. प्रतिभागियों ने बागवानी से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को गहराई से समझा. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बीपीओ से सीधे संवाद करने का अवसर मिला, जिसमें उन्होंने भुगतान और बागवानी गतिविधियों से जुड़ी कई जिज्ञासाएं साझा कीं. बीपीओ द्वारा सभी को आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन भी दिया गया. प्रशिक्षक के रूप में प्रदान के शमीम अख्तर, आशुतोष कुमार एवं राजेश यादव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >