कालीपीठ मंदिर परिसर में लगे कैंप में 21 लोगों ने किया रक्तदान

लगभग 21 यूनिट रक्त किया गया डोनेट

गोड्डा जिले में लगातार हो रही दुर्घटनाओं और विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. स्थानीय कालीपीठ मंदिर परिसर में स्वामी विवेकानंद अनाथ सुरक्षा आश्रम की ओर से ऐसे मरीजों और सदर अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए आश्रम की संचालिका वंदना दुबे और सावन कुमार ने एक महत्वपूर्ण पहल की. उन्होंने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिससे जरूरतमंदों के लिए रक्त संग्रहित किया गया. यह ब्लड डोनेशन कैंप दो घंटे तक चला, जिसमें लगभग 21 यूनिट रक्त डोनेट किया गया. रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और जरूरतमंदों की जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ब्लड डोनर की सूची में दीपक भगत, करुनाकर भारती, कौस्तुभ भारद्वाज, रोशन दुबे, सुधांशु रंजन, प्रकाश शर्मा, गणेश मडैया, सुशांत मिश्रा, प्रीतम गुप्ता, अभय गुप्ता, अभिषेक राज, नीतीश गुप्ता, पंकज कुमार, अरविंद तुरी, अभिजीत तन्मय, शिवनारायण रामदास, राघव मिश्रा, पंकज यादव, विनोद मंडल, पवन कुमार और विकास हजारी के नाम शामिल हैं. ब्लड बैंक गोड्डा के लेब टेक्नीशियन मिलन कुमार नाग और उनके सहयोगियों ने रक्त संग्रहण में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >