भगत सिंह जयंती पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

केंचुआ चौक स्थित प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण, देशभक्ति नारों से गूंज उठा क्षेत्र

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने केंचुआ चौक स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्रहित में समर्पित रहने का संकल्प लिया. अभाविप नगर उपाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि भगत सिंह केवल स्वतंत्रता संग्राम के महानायक ही नहीं, बल्कि वे आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने कम उम्र में अपने प्राणों की आहुति देकर यह सिद्ध किया कि मातृभूमि की सेवा ही सर्वोच्च धर्म है. नगर मंत्री सूरज कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भगत सिंह की क्रांतिकारी विचारधारा से जोड़ना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना है. उन्होंने कहा कि यदि छात्र और युवा समाज में जागरूक और जिम्मेदार बनते हैं, तो भारत निश्चित रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा. माल्यार्पण के दौरान कार्यकर्ताओं ने इंकलाब जिंदाबाद और वंदे मातरम् जैसे राष्ट्रभक्ति नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया. इस मौके पर सूरज कुमार, योगा सिंह, अभिषेक कुमार, शुभांशु, आर्यन, प्रिंस, सौरभ, पिंटू, राकेश, शिवम, सुमित, अंश, हिमेश सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक स्वर में कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है, जिसे युवा पीढ़ी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >