अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, तीन मोटरसाइकिलें जब्त

अवैध उत्खनन को रोकने के लिए लगाया गया था चेतावनी बोर्ड

महागामा अंचलाधिकारी के निर्देश पर अवैध बालू परिवहन के खिलाफ एक बार फिर कड़ी कार्रवाई की गयी. ग्रामीण पुलिस की सक्रियता से संग्रामापुर बालू घाट से बालू लदे तीन मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया. इन मोटरसाइकिलों को पकड़ने के बाद हनवारा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई रात के अंधेरे में की गयी, जब बालू ठेला और मोटरसाइकिल से अवैध रूप से ढुलाई की जा रही थी. कुछ दिन पूर्व उपायुक्त के निर्देश पर महागामा अंचलाधिकारी द्वारा सभी बालू घाटों पर अवैध उत्खनन को रोकने हेतु चेतावनी बोर्ड भी लगाये गये थे. इस अभियान में ग्रामीण पुलिस के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर सोनी पासवान, प्रकाश पासवान, जितेंद्र पासवान, मजीद मंसूरी, मनोज पासवान, मनोज कुमार दास और सीताराम पासवान मौजूद थे. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध बालू उत्खनन और परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. आने वाले दिनों में ऐसे और भी सघन अभियान चलाये जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >