मंत्री से मिला मदरसा शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल, डिग्री पर लगी रोक हटाने की मांग

अलीम-फाजिल डिग्रीधारक अभ्यर्थियों के हित में स्थायी समाधान की उठी आवाज

गोड्डा जिले के मदरसा शिक्षक संघ, आलिम-फाजिल डिग्रीधारी अभ्यर्थियों एवं उर्दू भाषा से जुड़े एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव से उनके गोड्डा आवास पर मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में शामिल राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य हाजी इकरारूल हसन आलम ने मंत्री के समक्ष शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों को रखा और उचित सहयोग की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से स्थायी समाधान निकालने और जैक द्वारा जारी मदरसा डिग्री पर लगी रोक को जल्द से जल्द हटाने की पहल करने का आग्रह किया. मंत्री संजय प्रसाद यादव ने आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखेंगे. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे गए मांग पत्र को गंभीरता से पढ़ा और इस पर विस्तृत चर्चा की. मुलाकात में झारखंड मदरसा शिक्षक संघ के महासचिव हामिदुल गजी, महासचिव मो मिनहाज, अंजुमन तरक्की उर्दू के अकील अहमद, सलमान रियाज, अतीक उर्रहमान, वसी अख्तर, अबू सालेह, मास्टर मुजाहिद, मुजीब आलम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >