मध्य विद्यालय के सचिव से एक लाख रुपये की साइबर ठगी, मामला दर्ज

रोहतक से शिक्षक का मार्कशीट वेरिफिकेशन के नाम पर जाल में फंसाया

पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी सह मिडिल स्कूल के सचिव गोपाल जायसवाल से तकरीबन एक लाख की ठगी साइबर अपराधियों द्वारा कर ली गयी है. शुक्रवार को पोड़ैयाहाट थाना में श्री जायसवाल ने लिखित शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन में जिक्र किया गया है कि उनके स्कूल के एक टीचर का मार्कशीट वेरिफिकेशन रोहतक से हो रहा था. बहुत दिनों से मामला अटका हुआ था. उसके बाद मोबाइल नंबर 8961264437 से रुपये की मांग की गयी और मैंने भेज दिया. इसके बाद बारी-बारी खाते से पैसे की निकासी साइबर ठग द्वारा की जाने लगी. इस दौरान लगभग एक लाख रुपये की निकासी अकाउंट से कर ली गयी. थाना प्रभारी विनय कुमार ने मामले की जांच की बात कही है. बता दें कि बीते 24 अक्टूबर 2024 को भी पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार निवासी मिठाई दुकानदार संतोष कुमार से लगभग एक लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गयी थी. पिछले 14 अक्टूबर को एक फोन किया और खुद को बैंक अधिकारी बताया और व्हाट्सएप में एक लिंक भेजा, जिसे में केवाइसी के बहाने पैसे की ठगी कर ली गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >