हनवारा के दिग्घी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में वृद्ध गोलगप्पा विक्रेता की मौत

तेज रफ्तार बाइक ने पैदल पार हो रहे वृद्ध को मारी टक्कर

हनवारा के महागामा थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव के पास बॉर्डर के समीप एक सड़क दुर्घटना में करीब 62 वर्षीय गोलगप्पा व चाट विक्रेता देवेन्द्र साह की मौत हो गयी. घटना शाम के समय हुई, जब देवेन्द्र साह दुकान का सामान लेकर पैदल सड़क पार कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी समय महगामा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें महगामा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. सदर अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गयी और परिजन रोते-बिलखते हुए बेहाल नजर आये. अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना गोड्डा नगर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया. महागामा थाना पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर फरार चालक की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >