25 लाख रुपये गबन के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मॉल खोलने का झांसा देकर घाट पथरिया निवासी से की थी ठगी

पथरगामा थाना पुलिस ने मॉल खोलने के नाम पर 25 लाख रुपये गबन करने के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में गोड्डा जेल भेज दिया. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर पथरगामा थाना में घाट पथरिया निवासी संजय यादव ने मामला दर्ज कराया था. दर्ज प्राथमिकी में रुपये गबन करने के आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीहो गांव निवासी रंजन कुमार को बनाया गया था. बताया कि आरोपी ने गोड्डा में मॉल खोलने का झांसा देकर घाट पथरिया निवासी संजय यादव से पैसे की ठगी की थी और फरार हो गया था. बताया कि पथरगामा थाना के अवर निरीक्षक सुनील सिंह ने आरोपी का मोबाइल ट्रैक कर पीछा करते हुए दीघा थाना अंतर्गत मेरीन ड्राइव पटना से आरोपी को एक वाहन से गिरफ्तार कर पथरगामा लाये, जिसे आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >