मुकेरीचक गांव में सात माह से जलमीनार खराब, पेयजल संकट गहराया

लगभग 1200 की आबादी को जलमीनार से एक बूंद पानी नसीब नहीं

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के पंजराडीह पंचायत के अंतर्गत मुकेरीचक गांव में इन दिनों पेयजल की घनघोर समस्या उत्पन्न हो गयी है. गांव के लोग पीने के पानी को लेकर त्राहिमाम हैं. गांव के पश्चिम दिशा की ओर में लगा सोलर जलमीनार जो विगत सात माह से खराब पड़ा हुआ है. गांव की लगभग 1200 की आबादी इस पर निर्भर थी, जिन्हें की आज उक्त जलमीनार से एक बूंद पानी नसीब नहीं हो रहा है. ग्रामीणों को अन्यत्र स्थानों का सहारा लेकर लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ता है. जलमीनार की सुधि लेने वाला कोई नहीं है. सड़क के किनारे गांव में दूरी तक बसा हुआ है. गांव के चारो तरफ पानी के लिए ग्रामीण परेशान हैं. धीरे-धीरे तापमान भी बढ़ता जा रहा है.

जेइ को सूचना देने के बावजूद भी नहीं ली जाती है सुध

संबंधित विभाग के जेइ को सूचना देने के बावजूद भी सुधि नहीं ली जाती है, जिसके कारण गांव के हजारों हजार की आबादी पीने के पानी को लेकर हलकान हैं. गांव के ग्रामीण अनिल मुर्मू, राजेश गोस्वामी, बिनोद गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, राजेंद्र मुर्मू ने बताया कि इन दिनों पेयजल की घनघोर किल्लत है. गांव के ग्रामीणों को लंबी दूरी तय कर दूसरे स्थान से पानी लाना पड़ता है. लोगों का सुधि लेने वाला कोई नहीं है. खासकर तो पानी की जद्दोजहद घर की महिलाओं को करनी पड़ती है जो सुबह से लेकर शाम तक परेशान रहती है. ग्रामीणों ने बताया की खराब पड़े जलमीनार की मरम्मती करा दी जाय तो गांव के लोगों को इतनी मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से समस्या के निदान का मांग किया है ताकि ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >