दो दिवसीय जिला संतमत सत्संग का समापन

सत्संग में काफी संख्या में सत्संग प्रेमियों की भीड़ लगी रही

महागामा के ऊर्जानगर मेला मैदान में आयोजित दो दिवसीय गोड्डा जिला संतमत सत्संग कार्यक्रम का देर शाम समापन हुआ. सत्संग कार्यक्रम में महर्षि मेंहीं मठ सबौर के आचार्य स्वामी वेदानंद जी महाराज ने सत्संग वाचन करते हुए कहा कि बिना ईश्वर भक्ति के जीव भवसागर पार नहीं कर सकता है. ईश्वर की भक्ति के बिना जीव सुखी नहीं हो सकता है. ईश्वर की भक्ति करने के लिए सत्संग अति आवश्यक है. बिना सत्संग के हम ईश्वर भक्ति को नहीं जान सकते हैं. शिव, ब्रह्मा, सनकादिक मुनि, सुखदेव मुनि, नारद ऋषि, वेद और पुराण सबों का विचार यही है कि बिना ईश्वर भक्ति से जीव का पूर्ण कल्याण नही हो सकता है. सत्संग कार्यक्रम दो पाली में आयोजित किया गया. स्तुति, विनती के साथ सत्संग आरंभ हुआ, जबकि आरती कार्यक्रम के साथ समापन हुआ. इस दौरान सत्संग में काफी संख्या में सत्संग प्रेमियों की भीड़ लगी रही. सत्संग के दौरान गुरु दीक्षा का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >