दुर्गा मंदिरों में भक्तों ने की मां महागौरी की आराधना, तंत्र साधना बना आकर्षण का केंद्र

महाअष्टमी पर श्रद्धालुओं का जुटी सैलाब

महागामा प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के अवसर पर मंगलवार को आस्था और भक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा. अहले सुबह से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मां दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए प्राचीन दुर्गा मंदिर सहित ऊर्जानगर, लहठी, खुटहरी व संग्रामपुर स्थित मंदिरों में जुटे. महागामा के प्राचीन दुर्गा मंदिर में मां महागौरी की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. श्रद्धालु विशेष रूप से डलिया चढ़ाकर मां से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे थे. मंदिर परिसर जय माता दी के जयघोष से गूंज उठा. महाअष्टमी की रात मंदिर परिसर में साधकों द्वारा विशेष तंत्र साधना भी की गयी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे. देर रात तक साधक मां दुर्गा की आराधना में लीन रहे. पूरे क्षेत्र में देवी गीतों और भजनों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया. पारंपरिक परिधान में सजे महिला, पुरुष व बच्चे पूरे उत्साह के साथ मंदिर पहुंचे. राज पुरोहित जयशंकर शुक्ला ने बताया कि महाअष्टमी पर मां महागौरी की आराधना से हर प्रकार के कष्टों का नाश होता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >