नवनिर्मित मंदिर में झुझनू की दादी व खाटू श्री श्याम के प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा

निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा, पांच सौ से अधिक महिलाएं रही शामिल

स्थानीय अग्रसेन भवन के समीप नवनिर्मित मंदिर में झुंझनू की दादी, श्री श्याम खाटू, राणी सती दादी, शिव परिवार, हनुमान जी और माता शीतला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय अनुष्ठान के तहत मंदिर प्रांगण से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में करीब पांच सौ से ज्यादा महिलाएं माथे पर कलश लेकर कार्यक्रम में शामिल हुईं. कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह पर पुष्प वर्षा की गयी. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर में राजस्थान से आये आचार्य उमेश शास्त्री व विद्वान पंडितों की टीम द्वारा विधिवत पूजन करवाया गया. जजमान के तौर पर प्रितम गाडिया, ओमप्रकाश टेकरीवाल, पीयूष खेमानी, आकाश बजाज व राकेश अग्रवाल शामिल हुए. कलश यात्रा में अरुण टेकरीवाल, अनूप सरावगी, अविनाश गाडिया, सुनील टेकरीवाल, सुमित टेकरिवाल, पंकज गाडिया, सचिन गाडिया, मीठू टेकरीवाल, अविनाश अग्रवाल, रितेश टेकरिवाल, अंकित गाडिया, विक्की गाडिया, पीयूष बजाज, अमित बजाज आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >