मदन चौकी में वैशाखी काली पूजा की तैयारी जोरों पर

6 व 7 अप्रैल को मां काली मंदिर के प्रांगण में लगेगा भव्य मेला

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के चपरी पंचायत के मदनचौकी गांव में वैशाखी काली पूजा की तैयारी जोरों पर चल रही है. मैया की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा होती है. बताया जाता है कि पूजा वर्ष 1957 से हो रही है. जानकारी देते हुए पंचायत के पूर्व मुखिया प्रफुल कुमार महतो ने बताया कि आगामी 6 व 7 अप्रैल को मां काली मंदिर के प्रांगण में भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा. सात अप्रैल को सैकड़ों की संख्या में बकरे की बलि भी दी जाती है. मंदिर के पुजारी रघुवंश महतो ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करायी. उन्होंने बताया की मैया में शक्ति अपरंपार है. जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मैया की अराधना करते हैं, उसे मैया अवश्य पूरी करती है. गांव के लोग दूरदराज में रहने वाले बड़ी आस्था के साथ पूजा-अर्चना में शामिल होकर मैया की अराधना में लीन रहते हैं. उन्होंने बताया कि भव्य मेले की तैयारी को लेकर व्यापक तैयारी चल रही है. मैया के मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाने संवारने के लिए बंगाल के कोलकाता से बड़े पैमाने पर फूल मंगाने की तैयारी चल रही है, जिससे मंदिर का भव्य नजारा देखने को मिलेगा. रात्रि में भक्ति जागरण के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसमें रामपुरहाट से पधारे कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी. मेले में आसपास क्षेत्र के दर्जनों गांवों से लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर मैया का दर्शन कर चढ़ावा चढ़ाते हैं, जिससे की पूरा गांव भक्ति भाव में लीन हो जाता है. मौके पर राजीव कुमार महतो, गुड्डू प्रसाद महतो, जितेंद्र महतो, सचिदानंद महतो, राजेश कुमार महतो सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >