पथरगामा में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

फोरलेन ओवर ब्रिज पर हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मारी

पथरगामा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कुल चार लोग घायल हो गये. पहली दुर्घटना बारकोप मोड़ के समीप फोरलेन ओवर ब्रिज के पास हुई, जहां हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. इसके कारण बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों की पहचान शाहपुर बेलडीहा गांव, बसंतराय थाना क्षेत्र के मोहम्मद मोइन और मोहम्मद अरशद के रूप में हुई. घायल मोहम्मद मोइन ने बताया कि वह किसी आवश्यक कार्य के लिए बेलडीहा से गोड्डा जा रहा था. घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार धक्का मारने वाला हाईवा ललमटिया से कोयला लेकर गोड्डा जा रहा था. दूसरी दुर्घटना गांधीग्राम धम साईं ओवर ब्रिज के बीच फोरलेन में हुई. इसमें महागामा निवासी अजय कुमार दास और सीटू दास घायल हो गये. दोनों बाइक सवार गोड्डा से महागामा लौट रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित हो गयी और वे सड़क पर गिरकर घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज पथरगामा अस्पताल में किया गया. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पथरगामा थाना के गश्ती दल के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >