नौकरी दिलाने के नाम पर 8 लाख 67 हजार की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नगर थाना में जालसाजी का केस दर्ज किया गया

गोड्डा नगर थाना द्वारा मंगलवार को नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 8 लाख 67 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये आरोपी का नाम शशि शंकर झा पिता सुधीर झा है. आरोपी बसंतराय थाना क्षेत्र के सनौर गांव का रहने वाला है. यह मोबाइल का धारक था. इस मोबाइल से नामकुम के महुआटोली निवासी शालीग्राम यादव द्वारा कई तिथियों में 8 लाख 67 हजार रुपये की ठगी की गयी थी. उसने प्राइवेट कंपनी में नौकरी देने के नाम पर इतनी राशि वादी से वसूल कर ली थी, जिसके खिलाफ नगर थाना में जालसाजी का केस दर्ज किया गया था. इसी मोबाइल का धारक शशि शंकर झा, जो वर्तमान में शिवपुर के दुर्गा मंदिर के पीछे रह रहा था, को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. गिरफ्तारी टीम में इंसपेक्टर दिनेश महली सहित पुअनि शशिकांत, विपिन यादव, संजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >