बकरे की बलि देने के बजाय हाथ काटे जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

जानलेवा हमला करने के प्रयास का मामला दर्ज, देर रात पुलिस ने की छापेमारी

गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कझिया नदी पुल से सटे गोड्डा-पीरपैंती 133 मार्ग पर छुरिया बाबा मंदिर में शनिवार को बकरे की बलि देने के दौरान हाथ काटे जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्राथमिकी घायल गुड्डू यादव के बयान पर दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में चिलौना गांव के मनकु उर्फ रामकुल यादव के ऊपर जानलेवा हमला करने के प्रयास के मामले में दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. शनिवार की देर रात पुलिस के द्वारा इस मामले में छापेमारी भी की गयी तथा आरोपी को पकडने का प्रयास किया गया. हालांकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा हैं. खैर मुफस्सिल थाना की पुलिस द्वारा आरोपी को अगले दो तीन दिनों में पकडे जाने का दावा किया है. घायल का उपचार अभी सदर अस्पताल में किया जा रहा हैं.

पहले भी घट चुकी है जानलेवा हमला करने की घटना

छुरिया बाबा मंदिर में पहले भी जानलेवा हमले के प्रयास का मामला हो चुका है. इसके पहले भी जिसका हाथ काटा गया हैं उसको आरोपी रामकुल यादव द्वारा मारकर पैर तोड दिया गया था. साथ ही तकरीबन 7-8 महीना पहले बढ़ौना गांव के ही एक युवक को बलि देने वाले धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया था. इस मामले में केस दर्ज हुआ हैं. इसका कारण कि यह क्षेत्र गंजेडियों व असमाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका हैं. मंदिर के ईर्द गिर्द नशेडी व असमाजिक तत्वों का हमेशा जमावड़ा लगा रहता हैं. इस क्षेत्र से महज कुछ मीटर पर डबल मर्डर की घटना हो चुकी है. साथ ही कन्हवारा स्थित परसा शराब दुकान के कारण और भी शराबियों आदि का जमावड़ा लगा रहता हैं, जिसके कारण आये दिन आपराधिक घटना को अंजाम दिया जा रहा है. इसलिए यहां पर पुलिस को क्राइम कंट्रोल की दिशा में पुलिस प्रशासन को गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है, ताकी आने वाले समय में इस क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं की पुनरावृति नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >