छिनतई को रोकने बढ़ायें रात्रि गश्ती

अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने थानेदारों से कहा इंस्पेक्टर व थानेदारों को अपराध पर अंकुश लगाने का निर्देश लंबित कांडों की समीक्षा की चोरी के बालू बेचने वालों पर अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश गोड्डा : नये पुलिस कप्तान हरिलाल चौहान की अध्यक्षता में रविवार को अपराध समीक्षा की बैठक की गयी. जिसमें पुलिस […]

अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने थानेदारों से कहा

इंस्पेक्टर व थानेदारों को अपराध पर अंकुश लगाने का निर्देश
लंबित कांडों की समीक्षा की
चोरी के बालू बेचने वालों पर अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश
गोड्डा : नये पुलिस कप्तान हरिलाल चौहान की अध्यक्षता में रविवार को अपराध समीक्षा की बैठक की गयी. जिसमें पुलिस कप्तान श्री चौहान ने इंसपेक्टर व थानेदारों को अपराध पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया. श्री चौहान ने अलग-अलग थानों में लंबित कांडों की समीक्षा की तथा तेजी से इन कांडों को निबटाने का निर्देश दिया. पुलिस कप्तान ने अलग-अलग थानों में कांडों के निष्पादन के लिए संबंधित थानेदारों को तेजी से निबटाये जाने को कहा. अपराध रोकने के लिए गश्ती करने पर बल दिया.
कहा कि अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई करें. साथ ही थानेदारों को चोरी के बालू बेचने वालों पर अविलंब कार्रवाई करने को कहा. सभी थानेदारों को चोरी की बालू व चिप्स बेचने पर सख्त रवैया अख्तियार करने को कहा है. साथ ही चोरी व छिनतई की घटनाओं को रोकने के लिए सभी थानेदार नियमित रूप से रात्रि गश्ती बढ़ायें. थाना क्षेत्र के हाइवे पर भी स्कॉट करें. गश्ती कर बंदिश लगाने पर बल दिया. मौके पर इंस्पेक्टर व थानेदार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >