अविनाश मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक करते ग्राम प्रधान.
बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड के तेलो डाक बंगला में शनिवार को ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान अविनाश मुर्मू ने की. जिप सदस्य बाबूलाल मरांडी ने बताया कि 22 दिसंबर को संताल परगना स्थापना दिवस बोआरीजोर डाक बंगला परिसर में धूमधाम से मनाया जायेगा. कहा :
एसपीटी व सीएनटी एक्ट में सुधार आदिवासी मूलवासी के हित में नहीं है. बोआरीजोर व सुंदरपहाड़ी प्रखंड को अनुसूचित जनजाति का दर्जा स्थानीय नीति में सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है. इन सभी मामलों को लेकर संताल पगरना के स्थापना दिवस पर सरकार को घेरने का काम किया जायेगा. इस अवसर पर विलाश टुडू, सुनील मुर्मू, चांदी पहाड़िन, सोना मरांडी, सूरजा पहाड़िया आदि उपस्थित थे.
