नशाखोरी के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक

गोड्डा : समाज सुधार मंच की ओर से शुक्रवार को सदर प्रखंड के बरमसिया गांव में नशाखोरी के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया गया. संस्थापक सह सचिव लतीफ अंसारी ने ग्रामीणों को एकजुट कर नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया. कहा कि नशा के कारण आर्थिक परेशानी के साथ स्वास्थ्य संबंधित हानि […]

गोड्डा : समाज सुधार मंच की ओर से शुक्रवार को सदर प्रखंड के बरमसिया गांव में नशाखोरी के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया गया. संस्थापक सह सचिव लतीफ अंसारी ने ग्रामीणों को एकजुट कर नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया. कहा कि नशा के कारण आर्थिक परेशानी के साथ स्वास्थ्य संबंधित हानि होती है. शराब की वजह से सड़क हादसा हो रहा है. समाज व परिवार के अंदर भी कलह हो रहा है. नशीले पदार्थों से बीमारियां भी बढ़ रही है.
ग्रामीणों को नशाखोरी के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए जागरूक किया गया. इस अवसर पर कनकलाल ठाकुर, निवास मंडल, पशुपति महतो, उमाकांत महतो, तुलसी यादव, नागेंद्र ठाकुर, गणेश ठाकुर, अरुण मंडल,गजेंद्र यादव, बलराम ठाकुर, रोहित महतो,राजीव मंडल, कुलदीप यादव, मिथलेश ठाकुर, शेखर महतो, कपिलदेव ठाकुर, हरिनंदन ठाकुर, दौलत मालतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >